{"_id":"58ee63e34f1c1b6137cf7aa0","slug":"bjp-mla-sadhana-singh-seeks-rs-10-crore-ransom","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, सीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा विधायक से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, सीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह से दस करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। 10 दिन पहले फोन से फिरौती मांगने के मामले में विधायक ने तीन अप्रैल को एसपी और चंदौली कोतवाली पुलिस को अवगत कराया, लेकिन अब तक पुलिस फिरौती मांगने वाले की पहचान तक नहीं कर सकी है।
पुलिस की निष्क्रियता से नाराज भाजपा विधायक ने 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री को मामले से अवगत कराते हुए सुरक्षा की गुहार की।
बुधवार की रात विधायक ने यहां पत्रकारों को बताया कि दो अप्रैल की रात बारह बजे के लगभग जब मैं खाना खाकर सो रही थी, तभी अज्ञात नंबर से मेरे मोबाइल पर फोन आया।
मैंने फोन रिसीव किया लेकिन फोन कट गया। कुछ ही समय के बाद दोबारा उसी नंबर से फोन आया तो असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करते हुए फोन करने वाले ने दस करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। मैंने जब उससे उसका पता और नाम पूछा तब तक फोन काट दिया।
विज्ञापन
इसके बाद तीन अप्रैल को चंदौली कोतवाली व पुलिस अधीक्षक दीपिका तिवारी को लिखित सूचना दी। उन्होंने बताया कि मैं इतनी धन संपत्ति वाली नहीं हूं। पूरी संपत्ति भी बेच दूूं तब भी इस रकम को नहीं चुका सकती। बताया कि ग्यारह अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर घटना की जानकारी दी।
मांग की कि जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा मुझे सुरक्षा प्रदान की जाए। विधायक ने बताया कि पुलिस अभी तक किसी को पकड़ पाने में कामयाब नहीं हुई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रामजी सिंह यादव ने बताया मामला संज्ञान में है।
गंभीरता से इस मामले पर पुलिस जांच और कार्यवाही में जुटी है। विधायक के मोबाइल पर जिस नंबर से काल आया है उसे सर्विलांस पर लगा दिया गया है।