फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bike rider gun shot a old woman serious injured admit in hospital sarnath varanasi

वाराणसी : 70 साल की वृद्धा को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर

Sun, 08 Sep 2019 10:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 08 Sep 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
bike rider gun shot a old woman serious injured admit in hospital sarnath varanasi
अस्पताल में भर्ती घायल वृद्ध महिला। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सारनाथ में 70 साल की एक वृद्धा को बदमाशों ने गोली मार दी। वृद्धा रविवार को सारनाथ इलाके में अपनी चूड़ी की दुकान खोल रही थी। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर एसएसपी आनंद राव कुलकर्णी, एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रताप सिंह, खुद मौके पर पंहुचे और घटना की जानकारी ली। नारंगी देवी(70) आज सुबह तड़के अपनी चूड़ी की दुकान जैसे ही खोल रही थीं, उसी समय बाइक पर आए दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को गोली मार दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : बच्चा चोर समझकर तीन युवकों को पीटा, पीड़ित और एसओ की तहरीर पर 246 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक एक बदमाश ने हेलमेट पहना हुआ था, और दूसरे ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। वृद्धा को चार गोली लगी हैं। गोलियां हाथ, पैर और पेट मे लगी हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरास में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं फिलहाल घटना के बारे में जानकारी के लिए जुटाने के लिए लग गई है।

जानकारी के अनुसार खजूही मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय नारंगी देवी सुबह साढ़े 5 बजे अपने चूड़ी की दुकान खोलकर जैसे ही चौकी पर बैठीं, तभी नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद बदमाश सिंहपुर गांव के रास्ते रिंग रोड से भाग गए।

गोली लगते ही घायल महिला दुकान से भाग कर अपने घर पहुंचकर बेहोश हो गई। परिवार वालों ने मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इनके पति दाऊ विश्वकर्मा जो बिजली विभाग से सेवानिवृत्त थे। उनकी मृत्यु कई साल पहले हो चुकी है। नारंगी के श्री प्रकाश, ओम प्रकाश और राजकुमार पुत्र हैं।

फिलहाल में वह बड़े बेटे के साथ रहती हैं। उन्होंने मकान से सटे एक चूड़ी की दुकान खोल रखी है। मौके पर बदमाशों ने पांच बार फायरिंग की, जिनमें से 4 खोखा और एक बुलेट को पुलिस ने बरामद किया है। इस घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed