फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bike rider criminal villager pradhan gun shot died in asalpur mau

मऊ : ग्राम प्रधान पर बदमाशों ने दिनदहाड़े बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर मौत

Sun, 08 Sep 2019 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 08 Sep 2019 01:50 PM IST
bike rider criminal villager pradhan gun shot died in asalpur mau
प्रधान की गोली मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक ग्राम प्रधान की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।



मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के असलपुर गांव के प्रधान मुन्ना राव बागी(48) की रविवार की सुबह 11 बजे गांव के ही युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। ग्राम सभा की पोखरी(तालाब) की नीलामी के लिए सरकारी स्कूल पर बैठक हो रही थी।


हमलावर पोखरी को खुद लेना चाहता था। उसने प्रधान के सीने और कनपटी पर चार गोलियां मार दी और फरार हो गया। नाराज ग्रामीणों ने हमलावर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को रोक रखा है।

विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed