{"_id":"298809f6568b0748e3093736544cebb5","slug":"bhu-locks-of-six-rooms-break-computer-cpu-have-been-taken-thief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू ः छह कमरों के ताले तोड़ कंप्यूटर-सीपीयू उठा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएचयू ः छह कमरों के ताले तोड़ कंप्यूटर-सीपीयू उठा ले गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 21 Nov 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के महिला महाविद्यालय (एमएमवी) में गुरुवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन
महाविद्यालय के न्यू साइंस ब्लॉक में अध्यापकों के छह कमरों के ताले तोड़कर चोर कंप्यूटर, सीपीयू, यूपीएस, प्रिंटर सहित फाइल उठा ले गए।
चोरों ने विजिटिंग बॉक्स भी नहीं छोड़ा। चोरी की सूचना से कॉलेज में हडकंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्राक्टोरियल और पुलिस की टीम जांच में जुट गई। करीब सवा लाख की चोरी बताई जा रही है।
एमएमवी न्यू साइंस ब्लॉक के बॉटनी और जूलॉजी के कमरा नंबर 130, 131, 132, 142, 140, 142 का ताला तोड़कर चोर वहां से दो सीपीयू, तीन यूपीएस, एक प्रिंटर और एक महत्वपूर्ण फाइल चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
चोरों ने इन कमरों में तोड़फोड़ कर कई सामानों को क्षति भी पहुंचाई है। सुबह जब चौकीदार लाल बहादुर ने कमरे के दरवाजे खुले पाए तब उसने प्राक्टोरियल बोर्ड और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची। चौकीदार की ओर से प्राक्टोरियल बोर्ड में तहरीर दी गई है। चीफ प्राक्टर प्रो. सत्येंद्र सिंह का कहना है कि करीब सवा लाख रुपये का सामान चोरी गया है।