फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhadohi police arrested a fake finance company manager who cheat 16 crore

कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 16 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचा

Wed, 11 Apr 2018 01:11 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भदोही
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 11 Apr 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
bhadohi police arrested a fake finance company manager who cheat 16 crore
फर्जी फाइनेंस कंपनी क खोलकर लोगों से जमा कराई थी रकम

विज्ञापन
कम समय में रकम दोगुनी, चौगुनी करने का लालच देकर लोगों के 16 करोड़ रुपये लेकर भागे फर्जी फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी निरंजन उपाध्याय को मंगलवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

भदोही एसपी सचिंद्र पटेल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भदोही के पूरेश्याम निवासी विजय शंकर मौर्य ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि भदोही में खोली गई स्ट्रेटएस फाइनेंसियल निधि लिमिटेड कंपनी लोगों से 29 लाख के चेक जमा कराने के बाद कमीशन और ब्याज सहित 36 लाख रुपये लेकर भाग गई है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच के लिए भदोही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने सर्विलांस के जरिए मंगलवार को कंपनी के प्रबंधक निरंजन उपाध्याय  निवासी खुदरा  जिला गाजीपुर को ज्ञानपुर रोड स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि घटना में आरोपी के साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्तमान में एचडीएफसी बैंक का फाइनेंसियल कार्य करता है। मित्रों के साथ वर्ष 2013 में भदोही के दिव्या लॉन में उसने फाइनेंस कंपनी खोली थी।


कम समय में रकम दोगुनी और चौगुनी करने का लालच देकर करीब तीन साल में 16 करोड़ से अधिक धनराशि जमा कराने के बाद 2016 में फरार हो गया। निवेशकों का पैसा आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक और केनरा बैंक में कंपनी के खाते में जमा किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed