फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia Rickshaw puller burnt to death for just Rs 30

महज 30 रुपये के लिए रिक्शा चालक को जड़ा तमाचा, मौत

Fri, 14 Jul 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 14 Jul 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
Ballia Rickshaw puller burnt to death for just Rs 30
Crime demo

यूपी के बलिया में किराए के विवाद में रिक्शा चालक को सवारी ने थप्पड़ जड़ दिया। इससे रिक्शा चालक बेहोश होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने रिक्शा चालक को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के जगदेवा निवासी रिक्शा चालक खखनू पासवान (65) को गुरुवार की शाम एक यात्री ने किराए के विवाद में तमाचा जड़ दिया।
विज्ञापन


रिक्शा चालक बेहोश हो गया, आसपास के लोगों ने खखनू को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गुरुवार की शाम 30 रुपये किराया तय करने के बाद खखनू एक सवारी को प्राथमिक विद्यालय चादंपुर के पास लेकर गया। बताया जाता है कि किराए को लेकर यात्री और रिक्शा चालक के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में समाचार लिखे जाने तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed