फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia Prohibited Shoppers eaten poison, stir

बलिया में अनशनरत ठेला दूकानदारों ने खाया जहर, मचा हड़कंप

Sat, 17 Jun 2017 07:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 17 Jun 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
Ballia Prohibited Shoppers eaten poison, stir
जहर खाने वाले व्यवसायी को पानी पिलाते लोग - फोटो : अमर उजाला

बलिया के शहीद पार्क में पांच दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे ठेला दूकानदारों का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। अपनी मांगें अनसुनी किए जाने से नाराज चार ठेला दूकानदारों ने विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश की। आनन-फानन में चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर इस घटना के विरोध में दूकानदार व उनके समर्थकों ने जिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। सूचना के बाद पुलिस फोर्स पहुंची तथा स्थिति को काबू में किया।  बीते 13 जून को पटरी एवं ठेला दूकानदार विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नगर के शहीद पार्क चौक में क्रमिक अनशन शुरू किया।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता विकास पांडेय लाला के नेतृत्व में क्रमिक अनशन पर बैठे दूकानदार अपनी मांगों से जिला प्रशासन को अवगत करा चुके थे, लेकिन पांच दिन बाद भी जब जिला प्रशासन की तरफ से उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो शनिवार को उनका धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रमिक अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता विकास पांडेय लाला, रहमत अली, मुस्लिम राइन, सरफराज राइन ने प्रशासन की बेरुखी से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश की। इस पर साथी अनशनकारियों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।

उनकी हालत बिगड़ते देख साथी ठेला दूकानदार व समर्थकों ने आपातकालीन कक्ष में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सत्येंद्र राय मौके पर पहुंचे तथा स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद सीओ नगर केसी सिंह, सीओ प्रवीण सिंह, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय, चौकी प्रभारी बिचला घाट अजीत सिंह, गड़वार एसओ धर्मेंद्र सिंह सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई।


अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल, एएसपी विजय पाल सिंह पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। पुलिस के आने के बाद चिकित्सकों ने पीड़ितों का उपचार शुरू किया उसके कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed