फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ballia police caught 800 boxes of illeagal wine

हरियाणा से बिहार भेजी जा रही 70 लाख की अवैध शराब बलिया में पकड़ी गई

Sun, 21 May 2017 08:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 21 May 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
ballia police caught 800 boxes of illeagal wine
शराब को छुपाने के लिए ट्रक के ऊपर प्लाई लदा था - फोटो : अमर उजाला
बलिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जब ट्रक को पकड़ा तो उसमें प्लाई लदी थी। लेकिन जब प्लाई हटायी गई तो तो उसके अंदर 800 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार की सुबह बलिया कोतवाली पुलिस ने एक ट्रक चंडीगढ़ निर्मित करीब 70 लाख की शराब बरामद किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। मालूम हो कि चंडीगढ़ एवं अन्य ब्रांड निर्मित अंग्रेजी शराब प्लाई लदा ट्रक के आड़ में हरियाणा से बलिया के रास्ते बिहार भेजी जा रही थी। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर यह बड़ी सफलता मिली।  
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर  पुलिस ने जगह-जगह वाहनों की चेकिंग शुरू कर दिया। इसी बीच  कोतवाली पुलिस ने नगर के सतीश चंद्र कॉलेज चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ट्रक में 800 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब पकड़ी। जिसके ऊपर प्लाई लदा हुआ था और उसके अंदर शराब लदी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने मध्य प्रदेश प्रांत के अभियुक्त व चालक एजाज को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। इस प्रकार की शराब की तस्करी पहली बार नहीं हुई है। ऐ


सी तस्करी जिले में कितने बार हुई है। जिसे पुलिस ने पकड़ खुलासा किया है। इस बाबत सीओ सिटी केसी सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश का चालक प्लाई की आड़ में 800 पेटी विभिन्न ब्रांड निर्मित अवैध शराब लेकर बलिया के रास्ते बिहार जा रहा था। जिसे पकड़ लिया गया है।

वहीं चालक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed