फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azamgarh husband killed wife Brutally after illegal relation in delhi

दिल्ली में था अवैध संबंध, गांव आकर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल कर मार डाला

Fri, 18 Aug 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Fri, 18 Aug 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
azamgarh husband killed wife Brutally after illegal relation in delhi
demo
आजमगढ़ जिले के करौती गांव स्थित पोखरे में गुरुवार सुबह एक विवाहित महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई। बेरहमी से उस महिला की हत्या की गई थी। आंख के पास गहरी चोट और प्राइवेट पार्ट से रक्तस्राव हो रहा था। पुलिस ने जांच- पड़ताल की तो ऐसी जानकारी पता चली कि सबके होश उड़ गए।
विज्ञापन


इस महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी। पुलिस ने शव को पोस्टआरोपी पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मेंहनगर थाना अंतगर्त करौती गांव स्थित घर से उक्त महिला बुधवार सुबह से गायब थी। महिला के पिता ने यह जानकारी थाने में दी थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन


विवाहिता का नाम रिंकू देवी(27) है जो जमीरपुर गांव निवासी विश्वनाथ राम की बेटी है। उसकी शादी करौती गांव निवासी इंद्रमणि राम से 2010 में हुई थी। शादी के बाद रिंकू दो बेटों का मां बनी थी। उसका बड़ा बेटा अंश (3) और छोटा शिवम (डेढ़ वर्ष) का है। रिंकू अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति इंद्रमणि दिल्ली में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार को दिन में करीब 11 बजे इंद्रमणि दिल्ली से घर लौटा। उसके साथ मेहनाजपुर की रहने वाली उसकी बहन रजिया भी अपने मायके पहुंची। भाई-बहन के आने के करीब तीन घंटे रिंकू अपने घर से अचानक कहीं गायब हो गई।

रिंकू के लापता होने पर इंद्रमणि आदि उसे खोजने लगे। गायब होने की सूचना पर उसके पिता विश्वनाथ राम मेंहनगर थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। 

शव का हालत देख गांव में मची सनसनी

azamgarh husband killed wife Brutally after illegal relation in delhi
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo
गुरुवार की सुबह गांव के लोगों को करौती गांव के पश्चिम तरफ सत्तीमाई स्थान पर स्थित पोखरे की तरफ गए तो पानी में उतराई हुई महिला की लाश दिखी। इस शव के देखते ही गांव में सनसनी मच गई।  शव देख इसकी जानकारी मेंहनगर थाने पर दी गई।

पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकाला तो उसकी पहचान लोगों ने रिंकू देवी के रूप में की। रिंकू के आंख के पास चोट के निशान थे और प्राइवेट पार्ट  से रक्तस्राव हो रहा था। ऐसा लग रहा कि गुप्तांग में कोई रॉड या धारदार हथियार डाला गया हो।

रिंकू की लाश मिलने की सूचना पर उसका भाई लालसा राम पहुंचा और उसने अपने जीजा इंद्रमणि उसके भाई दशरथ और बहन रजिया पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने इनके विरुद्ध केस दर्ज कर रिंकू की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

इस मामले में इंद्रमणि को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दशरथ और रजिया फरार हैं। मामले में लालगंज थाने के सीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इंद्रमणि का दिल्ली में किसी महिला से अवैध संबंध हैं। इसके चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इससे पूर्व भी इंद्रमणि आदि रिंकू देवी को प्रताड़ित करते थे।

इंद्रमणि को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पोस्टमार्टम  रिपोर्ट के जरिए मौत के सही कारण की जानकारी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed