{"_id":"5996d6d44f1c1b59278b47d2","slug":"azamgarh-door-was-beaten-at-midnight-then","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को पीट रहे थे दूसरे के घर का दरवाजा, फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधी रात को पीट रहे थे दूसरे के घर का दरवाजा, फिर...
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 18 Aug 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात के करीब एक बज रहे थे। अचानक दरवाजे पर खट-खट की आवाज हुई। इतनी रात को खट-खट की आवाज सुनकर महिलाएं डर गईं। उन्होंने दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया। लेकिन खटखटाना जारी रहा। घटना यूपी के आजमगढ़ जिले की है।
विज्ञापन
जहानागंज थाना क्षेत्र के कनैला गांव में गुरुवार की रात करीब एक बजे दूसरे व्यक्ति के घर का दरवाजा खुलवाने वाले दो बदमाशों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद होने पर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने इन बदमाशों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में गुड्डू पुत्र इदू शहर कोतवाली गाजीपुर और अभिषेक उर्फ भगवान तिवारी, पुत्र ओमप्रकाश जहानागंज थाना क्षेत्र के मंदे गांव का निवासी है।
विज्ञापन
सीओ के मुताबिक गुड्डू और अभिषेक रात करीब एक बजे जहानागंज थाना क्षेत्र के कनैला गांव में लोगों से पूछते-पूछते अजय पांडेय के घर पहुंचे। अजय पांडेय सऊदी अरब में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी अपने दो बच्चों और बूढ़ी सास के साथ रहती हैं।
दोनों बदमाश जोर-जोर से अजय के घर का दरवाजा खटखटाने लगे। आवाज सुनकर अजय की पत्नी जगीं और भीतर से ही उन्होंने कहा कि मैं रात को दरवाजा नहीं खोलूंगी। जो भी काम है सुबह आना। इस पर बदमाश और जोर से दरवाजा पीटने लगे।
खटखट की आवाज सुनकर पड़ोसी राजेश पांडेय जग गए । उन्होंने गुड्डू और अभिषेक को सुबह आने की बात कही तो बदमाश उनसे झगड़ा करने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जग गए और घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और इन दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया। सीओ ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि दोनों बदमाशों के आने का मकसद क्या था। एसओ जहानागंज रुपेश सिंह इसकी जांच कर रहे हैं।