{"_id":"594946954f1c1b8f148b4887","slug":"azamgarh-buisnessman-demanded-extortion-from-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ जेल में बंद बदमाशों ने व्यापारी से मांगी रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ जेल में बंद बदमाशों ने व्यापारी से मांगी रंगदारी
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
मामले को संदिग्ध मान पुलिस कर रही जांच
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के चकिया गांव निवासी व्यापारी बेलाल अहमद ने जेल में बंद दो बदमाशों पर चार लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए सोमवार को केस दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
बेलाल अहमद ने आरोप लगाया है कि जेल में बंद दीदारगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी औमैर और सलमान ने फोन कर चार लाख रुपये रंगदारी मांगी। व्यापारी के अनुसार पहले बदमाशों ने रुपये देने के लिए संदेश भिजवाया था।
इनकार करने पर दोनों ने रविवार को फोन किया। सरायमीर पुलिस ने बताया कि बेलाल ने जिन बंदियों पर आरोप लगाया है, वे लगभग एक वर्ष पूर्व निजामाबाद में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए थे। इस समय दोनों जेल में है।
विज्ञापन
इन पर लूट, छिनैती सहित कई केस दर्ज हैं। बेलाल का भाई सोनू और सलमान अच्छे दोस्त हैं। ऐसा नहीं लगता कि इनके बीच कुछ ऐसा हुआ हो कि ये लोग इससे रंगदारी मांगे। मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि कुछ माह पहले जेल से जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जीएल केशरवानी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था।