फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh: Brides returning from marriage, beaten, looted ornaments

शादी करके लौट रहे दूल्हा-दूल्हन की पहले की पिटाई, फिर गहने लूटे

Sat, 13 May 2017 02:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला , आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला , आजमगढ़ Updated Sat, 13 May 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
 Azamgarh: Brides returning from marriage, beaten, looted ornaments
घायल नवदंपति - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर से पास लेने के विवाद में मनबढ़ों ने नवदंपती को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया । उनके नगदी सहित आभूषण लूट लिये। घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दुल्हन का इलाज चल रहा।

विज्ञापन


पति को उपचार के बाद छोड़ दिया गया। उसने कंधरापुर थाने में चार लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के दूधनारा गांव निवासी प्रदीप निषाद (20) पुत्र रामनरायन की शादी महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जमुनियहवा गांव निवासी अनिता (19) पुत्री दयाराम के साथ तय थी।
विज्ञापन


गुरुवार को प्रदीप अपनी बारात लेकर अनिता के घर पहुंचा। रात को शादी होने के बाद शुक्रवार की सुबह प्रदीप अपनी दुल्हन अनिता की विदाई कराकर घर लौट रहा था। रास्ते में कंधरापुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव के पास सड़क पर एक ट्रैक्टर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे पास लेने के चक्कर में प्रदीप से कुछ विवाद हो गया। इससे नाराज मनबढ़ उनकी गाड़ी को रोककर दूल्हा प्रदीप और दुल्हन अनिता को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। प्रदीप का आरोप है कि मनबढ़ उसके जेब से नगदी, अंगूठी और दुल्हन अनिता के गले से सोने का हार, मांगटीका, कान की बाली, अंगूठी आदि लूटकर फरार हो गए।

नए जोड़े की पिटाई होने की सूचना से वहां काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तभी प्रदीप के घर वाले भी पहुंच गए। लोगों की मदद से दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद प्रदीप को छोड़ दिया गया। जबकि अनिता का अभी भी इलाज चल रहा है।


सीओ नगर संतोष सिंह ने बताया कि मारपीट हुई थी, आभूषण लूटने की बात झूठी है। सीओ ने बताया कि प्रदीप के तहरीर के आधार पर गयासपुर गांव निवासी मेघई, वीरेंद्र, रविंद्र और सुरेशचंद के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed