{"_id":"6ae7ab493b2966c2d701ad4c","slug":"tight-security-for-dhanteras-and-diwali-police-deployed-at-103-checking-points-agra-news-c-25-agr1067-1202158-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: धनतेरस-दिवाली पर रहेगा सुरक्षा का घेरा, 103 चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: धनतेरस-दिवाली पर रहेगा सुरक्षा का घेरा, 103 चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस तैनात
विज्ञापन
आगरा। धनतेरस और दिवाली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ के बीच अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगरा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नगर जोन में 103 प्रमुख चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जबकि शहर में प्रवेश के 13 प्रमुख रास्तों पर बैरियर लगाकर पुलिस तैनात की गई है। यहां आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन में की गई व्यवस्था के तहत चेकिंग पॉइंट पर विशेष ड्यूटी चार्ट के अनुसार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पीआरवी वाहनों के रूट भी बदले गए हैं। उन्हें प्रमुख बाजारों, हॉटस्पॉट और अपराध प्रभावित क्षेत्रों में लगाया गया है। मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों को भी बाजारों व चौराहों पर चेकिंग, गश्त और महिलाओं से संवाद की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि नगर जोन के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ प्रतिदिन शाम को फुट पेट्रोलिंग और चेकिंग कर रहे हैं। आभूषण कारोबारियों समेत अन्य व्यापारियों से संपर्क कर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जांची जा रही है। बाजारों में भीड़ को देखते हुए पार्किंग और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी जोर है।
विज्ञापन
संदिग्ध लगने पर दर्ज की जाएगी जानकारी
पुलिस आयुक्त ने बताया कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध मिलने वालों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए पिकेट व चौकियों पर विशेष रजिस्टर रखे गए हैं। त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी।