{"_id":"6ae7ab601e4284136b0072b0","slug":"milk-vendor-killed-after-being-hit-by-a-speeding-car-driver-flees-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-128744-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दूध विक्रेता की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दूध विक्रेता की मौत, चालक फरार
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नाहरा-नाहरी रोड पर साईं बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से दूध विक्रेता की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मृतक देवेंद्र उर्फ सोनू रोहतक के गांव इस्माईला-9बी निवासी रहने वाले थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राजपाल ने बताया कि 31 अक्तूबर को शाम करीब 4:30 बजे वह साईं बाबा मंदिर के पास अपने पड़ोसी देवेंद्र से मिला थे। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान रोहतक रोड की तरफ से आई कार (एचआर-13-वाई-1023) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए देवेंद्र को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।
राजपाल के अनुसार चालक ने पहले कार रोकी, लेकिन देवेंद्र को संभालने के दौरान वह वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लाइनपार थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।