फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   attack on police team who came for solve husband wife fight

पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस पर हमला, सिपाही घायल

Tue, 20 Feb 2018 07:25 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर Updated Tue, 20 Feb 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
attack on police team who came for solve husband wife fight
यूपी 100 - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
पति और पत्नी के बीच हो रहे झगड़े में दखल देना पुलिस को महंगा पड़ गया। गुस्साए पति ने पुलिस पर ही लाठी से हमला बोल दिया। पिटाई से एक सिपाही घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य सिपाहियों ने हमलावर पति को पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना जौनपुर जिले के पंवारा थाना क्षेत्र के बनगांव की है। गांव निवासी देवेश कुमार सिंह ने किसी बात को लेकर पत्नी काजल की पिटाई कर दी। पत्नी ने इसकी सूचना डायल 100 पर दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी देवेश कुमार सिपाहियों से ही उलझ गया।
विज्ञापन


उसने कांस्टेबल छोटेलाल (57) पर लाठी से वार कर दिया। सिपाही छोटेलाल लहूलुहान होकर गिर पड़े। हमलावर युवक के आगे साथ में आए दो अन्य सिपाही भी बेबस दिखे। गांव के लोगों की मदद से दोनों सिपाहियों ने किसी तरह हमलावर युवक को पकड़ा और गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, शादी के बाद से ही पति- पत्नी के बीच कलह और मारपीट होती रहती है। दोनों नींद की गोलियां और जहर खाने की धमकी एक दूसरे को देते रहते हैं।
थाना प्रभारी बालेन्द्र यादव ने मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की। देवेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed