{"_id":"5a8c27bf4f1c1bf17b8b8401","slug":"attack-on-police-team-who-came-for-solve-husband-wife-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस पर हमला, सिपाही घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस पर हमला, सिपाही घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
Updated Tue, 20 Feb 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पति और पत्नी के बीच हो रहे झगड़े में दखल देना पुलिस को महंगा पड़ गया। गुस्साए पति ने पुलिस पर ही लाठी से हमला बोल दिया। पिटाई से एक सिपाही घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य सिपाहियों ने हमलावर पति को पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया।
यह घटना जौनपुर जिले के पंवारा थाना क्षेत्र के बनगांव की है। गांव निवासी देवेश कुमार सिंह ने किसी बात को लेकर पत्नी काजल की पिटाई कर दी। पत्नी ने इसकी सूचना डायल 100 पर दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी देवेश कुमार सिपाहियों से ही उलझ गया।
उसने कांस्टेबल छोटेलाल (57) पर लाठी से वार कर दिया। सिपाही छोटेलाल लहूलुहान होकर गिर पड़े। हमलावर युवक के आगे साथ में आए दो अन्य सिपाही भी बेबस दिखे। गांव के लोगों की मदद से दोनों सिपाहियों ने किसी तरह हमलावर युवक को पकड़ा और गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन
घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, शादी के बाद से ही पति- पत्नी के बीच कलह और मारपीट होती रहती है। दोनों नींद की गोलियां और जहर खाने की धमकी एक दूसरे को देते रहते हैं।
थाना प्रभारी बालेन्द्र यादव ने मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की। देवेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।