{"_id":"59a15f7a4f1c1b28718b467f","slug":"andhra-pradesh-robbers-looted-5-crores-rupee-gold-arrested-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश में लूटा था पांच करोड़ का सोना, पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंध्र प्रदेश में लूटा था पांच करोड़ का सोना, पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरे
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 26 Aug 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
लुटेरों से पूछताछ करते पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर पुलिस ने दो अंतरप्रांतीय लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दोनों लुटेरे कुछ दिन पहले आंध्र प्रदेश में पांच करोड़ का सोना लूटकर फरार हो गए थे। उन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर शाम पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान दोनों बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों में रामलखन सिंह पर 30 हजार तथा पंकज सिंह पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
इनके खिलाफ जनपद में भी दर्जनों अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने पत्रकारवार्ता में शातिर लुटेरों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। एसपी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में दोनों अपराधियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सोने के वर्कशाप पर डकैती डाली थी।
विज्ञापन
उन्होंने पांच करोड़ का सोना लूटा था जिसका वजन करीब सात किलो था। सोने की लूट के बाद दोनों फरार हो गए थे। घटना के बाद विजयवाड़ा पुलिस ने दोनों पर 20-20 हजार रुपया का इनाम घोषित किया था। जबकि इनामिया रामलखन पर बलिया में एक, शादियाबाद में दो, सैदपुर में दो मुकदमे दर्ज हैं।
बलिया पुलिस ने भी रामलखन पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसके ऊपर संगीन धाराओं में करीब सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पंकज सिंह के ऊपर17 मुकदमे दर्ज हैं।
इसमें भुड़खुड़ा थाने में 14, सैदपुर में दो तथा बिरनो में एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए पांच हजार रुपया पुरस्कार देने की घोषणा की है।