फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   an accused escaped from manduadih police custody varanasi

यूपी : पुलिस हिरासत से भागा आरोपी, प्रशासन में मचा हड़कंप

Thu, 26 Sep 2019 02:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Sep 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
an accused escaped from manduadih police custody varanasi
फरार आरोपी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

किशोरी के अपहरण की साजिश रचने का आरोपी बुधवार को मंडुवाडीह पुलिस की अभिरक्षा से भाग निकला। मामला सार्वजनिक होते ही हड़कंप मच गया। आननफानन काशी विद्यापीठ ब्लाक मुख्यालय से लेकर शिवदासपुर तक पुलिस ने जगह-जगह तलाशी ली, लेकिन उसका पता नहीं लगा।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

लोहता निवासी राजाबाबू के भाई के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में एक किशोरी के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने राजा बाबू और उसकी मां मंजू को गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने से पहले कांस्टेबल नंदलाल सरोज और कविता श्रीवास्तव दोनों का मेडिकल मुआयना कराने के लिए काशी विद्यापीठ ब्लाक मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्र गए।

विज्ञापन

इसी दौरान मां को छोड़ कर राजा बाबू पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से भागने के आरोपी के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

कपसेठी पुलिस की अभिरक्षा से भागे दो आरोपियों का सुराग नहीं
चोरी के आरोप में जौनपुर जिले के गद्दी थाना के कलुवारी निवासी रमेश बनवासी और राजेश बनवासी को कपसेठी थाने में बैठाया गया था। दोनों आरोपी 29 अगस्त की रात पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इन दोनों से पहले जिले में पुलिस अभिरक्षा से 16 बदमाश भाग चुके हैं और उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इन 16 बदमाशों में से 11 ऐसे हैं जो 2002-03 में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed