फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   alcoholic driver missed the truck and pur robbery case at police station

नशे में धुत ड्राइवर को नहीं मिला ट्रक तो दर्ज करा दिया था केस, अब गया जेल

Sun, 23 Apr 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 23 Apr 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
alcoholic driver missed the truck and pur robbery case at police station
बरामद ट्रक के साथ ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के रामनगर स्थित टेंगरा मोड़ पर 18 अप्रैल को हुए ट्रक की लूटा का खुलासा रविवार को रामनगर पुलिस ने किया और बताया कि चालक नशे में धुत होकर ट्रक मुगलसराय में ही छोड़कर टेंगरा मोड़ पहुंच गया।
विज्ञापन


होश आने पर उसने ट्रक लूटने की झूठी कहानी बनाई और रामनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। झूठी सूचना देने के आरोप में मध्य प्रदेश के सतना निवासी चालक महिपाल सिंह पटेल को जेल भेज दिया और ट्रक को मुगलसराय से बरामद कर रामनगर थाने में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन


सीओ कोतवाली अखिलेश सिंह ने बताया कि महिपाल ने मुकदमा दर्ज कराया था कि वह पड़ाव से सतना के लिए ट्रक लेकर निकला था। टेंगरा मोड़ पर चार बदमाशों ने मारपीट करके ट्रक लेकर नरायनपुर की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सर्विलांस की मदद से पता चला कि महिपाल का मोबाइल चंदौली के चंदासी के पास लूट की घटना से पहले ही बंद हो गया था और एक लावारिस ट्रक  मुगलसराय में खड़ा है। चालक ने अपने ट्रांसपोर्टर से बचने के लिए उसने ट्रक लूट की झूठी कहानी गढ़ डाली।


बता दें कि टेंगरा मोड़ से उक्त ट्रक लूटे जाने की घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी ने सिपाही जसवंत सिंह और उदय प्रताप सिंह को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed