फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   acid attack on woman private part genitals jaunpur

शौच के लिए गई महिला पर अधेड़ ने किया तेजाब से हमला, आरोपी फरार

Thu, 11 Jul 2019 09:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Jul 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
acid attack on woman private part genitals jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय विवाहिता पर तेजाब से हमला होने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने उसी गंव निवासी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पीड़ित महिला के पति की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी पत्नी बुधवार को सुबह शौच के लिए खेत की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में सन्नाटा देख गांव का ही एक बदमाश अधेड़ उसे खींचकर अपने कमरे में ले गया, जहां चाकू के बल पर आतंकित कर महिला के निजी अंग पर तेजाब डाल दिया। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। दर्द से कराहती महिला को लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रमेश गौड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उधर थानाध्यक्ष सुजानगंज संतोष कुमार पाठक का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। घटना स्थल से एक डेटॉल की शीशी बरामद हुई है। महिला के निजी अंग पर तेजाब डाला गया है या कोई अन्य केमिकल।

यह मेडिकल रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा। बहरहाल केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed