फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   acid attack on married lady at mau

मऊः छेड़खानी का विरोध करने पर विवाहिता पर फेंका तेजाब

Tue, 23 May 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Tue, 23 May 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
acid attack on married lady at mau
एसिड अटैक
मऊ जिले के नवलपुर गांव निवासी मनबढ़ युवक ने एक विवाहिता पर तेजाब फेंक दिया। ऐन वक्त पर महिला द्वारा चेहरा घुमा लेने पर उसके शरीर का एक तरफ का हिस्सा झुलस गया।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया। घटना सोमवार शाम की है।  पीड़ित ने घटना के बाबत गांव निवासी मनबढ़ युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी युवक छेड़खानी का विरोध किए जाने से महिला से रंजिश रखता था। हलधरपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी किरन का पति लालजी बाहर रहकर नौकरी करता है। गांव का एक युवक पिछले दिनों महिला को अकेली जानकर घर में घुस गया था लेकिन विरोध किए जाने पर भाग गया। तभी से युवक महिला से बदला लेने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को किरन किसी काम से बाजार गई थी और शाम को घर लौट रही थी। तभी पहले से ही घात लगाए बैठा आरोपी युवक कमलेश ग्लास में तेजाब लेकर खड़ा था। महिला के नजदीक आने पर वह उसके चेहरे को निशाना बनाकर गिलास में रखा तेजाब उड़ेल दिया।

महिला ने झटके से अपना चेहरा हटा लिया। इसके बाद भी तेजाब उसके चेहरे के एक हिस्से से होता हुआ शरीर पर गिरा। चेहरे पर तेजाब पड़ने से किरन तड़प उठी। शोर मचाने पर परिजन और गांव के लोग इकट्ठा हो गए। 100 नंबर डायल कर पुलिस एवं एंबुलेंस बुलाई गई तथा किरन को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।


जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद किरन को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में एसिड पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी मनबढ़ युवक कमलेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर घटना के बाद आरोपी युवक गांव छोड़कर फरार हो गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed