फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a women run away with lover from bhadohi at midnight of holi

प्रेमी संग युवती फरार,जिसने दी सूचना उसके साथ मारपीट

Wed, 15 Mar 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही Updated Wed, 15 Mar 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
a women run away with lover from bhadohi at midnight of holi
police - फोटो : amar ujala
भदोही जिले के गोपीगंज की रहने वाली एक युवती होली की रात में अपने प्रेमी संग फरार हो गई। प्रेमी पड़ोस का ही रहने वाला है। मोहल्ले के ही एक युवक ने युवती के घर पहुंच उनके भागने की सूचना दी। इस बात से नाराज युवती के परिवार के लोग सूचना देने वाले युवक से ही भिड़ गए।
विज्ञापन


उस युवक से मारपीट करने लगे। मामला पुलिस तक जा पहुंचा।  पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने पांच दिन में युवती को खोजने की बात कहने पर आरोपी को छोड़ा।  
विज्ञापन

  गोपीगंज के एक मोहल्ले का निवासी युवक मुंबई रहता था। पिछले पांच माह से वह घर पर आया था। इस दौरान उसकी पड़ोस में रहने वाली युवती से आंखें चार हो गईं। दोनों के बीच बढ़ रही नजदीकियों से चिंतित परिवार ने युवती पर बंदिशें लगानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि सोमवार की रात युवती की मां ने उसे घर में बंद कर ताला लगा दिया। लेकिन, रात में किसी समय पहुंचे प्रेमी ने ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला और युवती को लेकर फरार हो गया। घटना को देखने का दावा करने वाले गांव के ही एक युवक ने रात में युवती के परिवार को खबर कर दी।

युवती को कमरे में न पाकर परेशान परिवार वालों ने सूचना देने वाले युवक पर ही भगाने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर मामला मारपीट तक जा पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने उठा लाई।

बताया कि प्रेमी युगल एक ही समाज के हैं। थाने में पंचायत के बाद दोनों पक्षों को पांच दिन की मोहलत देकर छोड़ दिया गया।       

प्रेमी संग भागी विवाहिता घर लौटी

ससुराल से प्रेमी संग भागी नवविवाहिता मंगलवार को वापस लौट आई। प्रेमी संग लौटी विवाहिता ने थाने में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह स्वेच्छा से प्रेमी के साथ गई थी। थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की 28 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह ससुराल से प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसको लेकर पुलिस से मायके और ससुराल दोनों पक्ष के लोगों ने शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed