फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a truck inter into no entry zone and hit a student

नो इंट्री में घुसे ट्रक ने वेद की पढ़ाई कर रहे छात्र का पैर कुचला

Wed, 22 Feb 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 22 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
a truck inter into no entry zone and hit a student
ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
नो इंट्री में घुसे एक ट्रक ने बुधवार को बांसफाटक में सड़क पार कर रहे साइकल सवार वेद के विद्यार्थी अजीत तिवारी का बायां पैर कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागा लेकिन गोदौलिया चौराहे पर पुलिस ने पकड़ लिया। घायल विद्यार्थी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


विश्वेश्वरगंज से साड़ी और परचून का सामान लेकर सोमवार सुबह एक ट्रक गोदौलिया की ओर आ रहा था। इसी दौरान बांसफाटक स्थित श्रीराम होटल के समीप एक युवक साइकल से सड़क पार करने लगा। तभी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक सड़क पर गिरा और ट्रक का पहिया पैर पर चढ़कर निकल गया। 
विज्ञापन


लोगों ने शोर मचाते हुए ट्रक का पीछा किया, जिसे पुलिस ने गोदौलिया चौराहे के समीप कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार चालक बिहार के दुर्गावती निवासी भरत का रहने वाला है। बताया कि सामान लेकर सासाराम जा रहा था। घायल विद्यार्थी अजीत सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र के लटुआ गांव का है। दशाश्वमेध क्षेत्र के एक मठ में वेद की पढ़ाई करता है। पुलिस ने अजीत के घरवालों को सूचना दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रोहनिया के मोहनसराय में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार अनई निवासी चंद्रमा प्रसाद घायल हो गए। पुलिस ने चंद्रमा को क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया। बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed