{"_id":"58b065b54f1c1b0030b22e33","slug":"a-person-ran-away-who-selling-the-girl-byer-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली को बेचने वाला जीजा हुआ फरार, खरीदार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साली को बेचने वाला जीजा हुआ फरार, खरीदार गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन महीने पूर्व छात्रा को खरीदने वाले छत्तीसगढ़ के एक आरोपी को मिर्जापुर जिले के मडि़हान पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र के देवपुरवा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। साली को बेचने का मुख्य आरोपी उसका जीजा पुलिस को चमका देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने छात्रा के मां की तहरीर पर मुख्य आरोपी छात्रा के जीजा व छत्तीसगढ़ निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देवपुरवा निवासी एक युवक की शादी चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई है। तीन माह पूर्व युवक ने साली को, जब वह स्कूल गई थी तो फुसला कर भगा ले गया। कुछ दिनों तक युवक ने छात्रा को लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रखा।
इसके बाद उसे छत्तीसगढ़ निवासी एक युवक के हाथों दस हजार रुपये में बेच दिया। उधर बेटी के गायब होने की बात जब छात्रा की मां ने अपने दामाद से बताई तो वह सास के साथ उसकी खोजबीन करने लगा। इसी बीच मौका पाकर किशोरी छत्तीसगढ़ निवासी युवक के चंगुल से भाग निकली। किशोरी के भागते ही युवक उसके जीजा के यहां छात्रा को खोजने पहुंचा और लोगों से छात्रा के बारे में पूछने लगा।
विज्ञापन
मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने तत्काल देवपुरवा में रहने वाली किशोरी की मौसी को घटना से अवगत कराया। उसकी मौसी ने अपनी बहन से पूरी बात बताते हुए उसे बुलाया। मौके पर पहुंची छात्रा की मां ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने कुछ नहीं बताया।
सौ नंबर पर फोन किया तो पुलिस ने छत्तीसगढ़ निवासी युवक को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी किशोरी के जीजा की तलाश में जुट गई है। छात्रा का अभी पता नहीं चला है।