फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a person found hanging with mango tree in varanasi

पत्नी ने जिस पेड़ पर लगाई थी फांसी, पति ने भी उसी से लटककर दी जान

Wed, 26 Apr 2017 05:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 26 Apr 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
a person found hanging with mango tree in varanasi
इसी डाल पर एक माह पहले पत्नी ने भी की थी आत्महत्या - फोटो : demo
वाराणसी के अजगरा (सेमरेतर) गांव स्थित बगीचे में आम के पेड़ की डाल के सहारे रस्सी के फंदे से झूलकर मजदूर कतवारू (40) ने जान दे दी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि उसी पेड़ की डाल के सहारे एक माह पहले कतवारू की पत्नी सुमन ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। घरवालों के अनुसार पत्नी का वियोग में कतवारू ने जान दे दी।
विज्ञापन


कतवारू की पत्नी सुमन एक माह पहले पारिवारिक कलह से आजिज आकर फांसी लगा ली थी। पत्नी की मौत के बाद से कतवारू परेशान रहता था। हाल के दिनों में अपने भाई लालबहादुर से कहता था कि उसके पांचों बच्चों का ख्याल रखना। पत्नी के बिना जीने का मन नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात कतवारू खाना खाकर सोने गया लेकिन मंगलवार सुबह उसका शव पेड़ के सहारे लटकता मिला।

चोलापुर पुलिस को परिवारीजन शव नहीं सौंप रहे थे और अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़े थे।

मगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, मां और पिता की मौत के बाद बच्चे रो-रोकर बेहाल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed