फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a murdurer run away foreign country passport made in jaunpur

जौनपुर में पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया आजमगढ़ का हत्यारोपी

Wed, 01 Feb 2017 05:23 PM IST
विनोद तिवारी ,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
विनोद तिवारी ,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर Updated Wed, 01 Feb 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
a murdurer run away foreign country  passport made in jaunpur
हाईकोर्ट की सख्ती पर पुलिस पहुंची जौनपुर के गांव
आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के कटौलीकला गांव का माजिद 2013 में हत्या और लूटपाट के बाद जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के मुर्की गांव से फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि पासपोर्ट बनवाने के लिए उसने बहनोई को पिता बनाया और फर्जी पता दे दिया।
इसी तफ्तीश के दौरान माजिद के तार आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने की भनक मिली और एटीएस भी उसकी तलाश में जुट गई है।
एटीएस की टीम मंगलवार को मुर्की गांव पहुंची। एटीएस के एएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि माजिद नामक युवक की गतिविधियां संदिग्ध होने की जानकारी है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह वही माजिद है या कोई और। 
विज्ञापन

मामला दर्ज होने के बाद माजिद फरार हो गया था। इस पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया और भूल गई। इसी बीच न्यायालय ने माजिद को तलब किया लेकिन उसे पकड़कर पुलिस नहीं सौंप सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला हाईकोर्ट तक गया। हाल ही में कोर्ट ने एसपी आजमगढ़ को तलब कर लिया। इसके बाद पुलिस की कई टीमें माजिद की खोज में लगा दी गईं।
रविवार को आजमगढ़ पुलिस माजिद को खोजते हुए मुर्की गांव पहुंची, जहां पता चला कि माजिद ने फरारी यहीं काटी थी और इसी दौरान खुद को अयूब (बहनोई) का पुत्र बताकर निवास प्रमाणपत्र बनवा लिया।
26 जुलाई, 2016 को उसका पासपोर्ट बन गया था। इस पर पुलिस ने उसके कई रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पड़ताल शुरू की तो पता चला कि वह संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है।

वह पाकिस्तान गया है या खाड़ी के किसी देश में, इसकी जानकारी रिश्तेदारों को भी नहीं है। एसपी सिटी कमलेश दीक्षित का कहना है कि मामले की पड़ताल कराई जा रही है। फर्जी प्रपत्र तैयार करने के मामले में माजिद पर केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed