{"_id":"58e7cf644f1c1b41485b7284","slug":"a-knife-attack-at-agirl-after-failure-in-rape-at-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार में असफल होने पर युवती को मारा चाकू, बचाव में आए भाई को भी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कार में असफल होने पर युवती को मारा चाकू, बचाव में आए भाई को भी घायल
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ शहर स्थित एक कालोनी में गुरुवार की देर रात मनबढ़ों ने बुरी नियत से एक युवती को पकड़ लिया। विरोध के साथ युवती ने जब शोर मचाया तो मनबढ़ों ने चाकू से हमलाकर उसे घायल कर दिया। बचाव में आए भाई को भी जख्मी कर दिया।
घायल भाई-बहन को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घर लौट गए। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली में बलात्कार के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा फरार है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक कालोनी में रहने वाली एक युवती के साथ गुरुवार की रात मनबढ़ों ने मुंह काला करने का प्रयास किया। इस दौरान युवती ने विरोध किया, साथ ही शोर मचाया। इस पर मनबढ़ों ने चाकू दिखाकर उसे चुप कराने का प्रयास किया। लेकिन खींचातानी में चाकू युवती की कमर में लग गया।
विज्ञापन
युवती का शोर सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा। वह बहन को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान मनबढ़ों ने भाई पर भी हमला कर दिया। चाकू युवक के हाथ पर लगा। इसके बाद मनबढ़ वहां से फरार हो गए।
पीडि़त युवती के परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायल भाई-बहन को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों को घर भेज दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान आरोपी फारुख पुलिस के हत्थे चढ़ा। सीओ नगर पंकज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी गुड्डा अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।