{"_id":"590743b04f1c1bcb3a4422ec","slug":"a-couple-inured-himself-with-knife-at-ballia-wife-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः मामूली विवाद में दंपत्ति ने खुद को घोंपा चाकू, पत्नी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलियाः मामूली विवाद में दंपत्ति ने खुद को घोंपा चाकू, पत्नी की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 01 May 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
उदहां गांव की घटना, मायके में रह रही पत्नी को लने आया था पति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के उदहां गांव में सोमवार की शाम मामूली विवाद में दंपत्ति ने अपने-अपने पेट में चाकू घोंप कर खुद को लहूलुहान कर लिया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
जबकि पति को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। अपने मायके उदहां रह रही सुमन गिरी पुत्री श्रीराम गिरी का विवाह अशोक गिरी निवासी मौनी मठ से दस वर्ष पूर्व हुआ था।
बताया जाता है कि सुमन अपने मायके उदहां में रह रही थी। सुमन के पति अशोक दस दिन पूर्व अपनी पत्नी को ले जाने के लिए अपने ससुराल उदहां पहुंचा था, सोमवार की शाम पत्नी को विदाई कराने को लेकर विवाद शुरू हुआ।
विज्ञापन
विवाद से उब कर बताया जाता है कि पत्नी ने सब्जी काटने वाली चाकू लेकर अपने पेट में घोंप लिया। यह देख कर पति ने भी उसके हाथ से चाकू छीनकर अपने पेट में घोंप लिया। सूचना पाकर एंबुलेंस से घायल पति-पत्नी को सीएचसी रेवती पहुंचाया।
सीएचसी पर चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया तथा प्राथमिक उपचार के बाद अशोक को बलिया के लिए रेफर कर दिया।