फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a class tenth student murder in mirzapur

मिर्जापुर में कक्षा 10 के छात्र की नृशंस हत्या, चाकू से किए 70 वार

Mon, 30 Jan 2017 08:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर Updated Mon, 30 Jan 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
a class tenth student murder in mirzapur
गुरुनानक कॉलेज में कक्षा दस का था छात्र
मिर्जापुर में कक्षा 10 के छात्र की चाकू से गोद कर नृशंस हत्या कर उसकी लाश झा‌ड़ियों में फेंक दी गई।  पालिटेक्निक कॉलेज के मैदान में रविवार की रात  छात्र की बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश शव को वहां से दो सौ मीटर दूर आईटीआई हॉस्टल के पीछे झाड़ियामें फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सुबह कॉलेज के छात्रों की सूचना पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्यारे कितने गुस्से में थे, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उस उसके बदन पर चाकू के 70 निशान पाए गए हैं। नाजुक अंगों पर भी प्रहार किया गया है। हत्या के पीछे आशनाई की आशंका जताई जा रही है।  
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के अतरैला गांव निवासी संतोष कुमार का पुत्र अभिषेक मौर्या (16) आवास विकास कालोनी स्थित गुरुनानक इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। वह दो माह से आईटीआई कॉलेज के शिक्षक अभिषेक सिंह के साथ  टंडनपुरी कॉलोनी में किराये के कमरे में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ रहने वाले शिक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि छात्र रविवार सुबह भोजन करके निकला और उसके बाद नहीं लौटा। शाम 7ः30 बजे छात्र ने उन्हें फोन कर  कमरे में लौटने के बारे में जानकारी ली थी।
साढ़े आठ बजे रात अभिषेक कमरे पर पहुंचा तो छात्र वहां नहीं था। उसके मोबाइल मिलाया लेकिन फोन बंद था। उसके बाद उसने परिवार वालों को अभिषेक के कमरे पर नहीं आने और फोन बंद होने की सूचना दी।
फोन आने के बाद लोग उसकी खोजबीन में जुट गए। रिश्तेदारों को फोन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह सात बजे रूममेट शिक्षक ने ही घर वालों को फोन पर छात्र अभिषेक की लाश आईटीआई हॉस्टल के पीछे एक झाड़ी में होने की सूचना दी।

बेटे की हत्या की खबर से बदहवास घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता संतोष कुमार की तहरीर पर कटरा कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उसके फोन की डिटेल से एक लड़की से लगातार बात करने की जानकारी मिली है, जिसके आधार पर वह आशनाई का मामला मानकर जांच कर रही है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed