फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a case filed in ballia at in laws father and mother in charge of murder

बलियाः बहू को जलाकर मारने के आरोप में सास, ससुर समेत तीन पर मुकदमा

Sat, 04 Feb 2017 05:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया Updated Sat, 04 Feb 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
a case filed in ballia at in laws father and mother in charge of murder
आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर
बलिया जिले के बुढ़ऊ गांव में एक विवाहिता को ससुरालीजनों द्वारा जलाकर मार देने के आरोप में पुलिस ने सास,ससुर और ननद पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।गुरुवार को हुए इस घटना को लेकर विवाहिता के मायके वालों ने पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन

अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह तत्काल आरोपियों की गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। बता दें कि रेवती थाना क्षेत्र के रेखहां गांव निवासी प्रांजलि की शादी गड़वार थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ गांव निवासी दीपक से तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उन दोनों की एक पुत्री भी है।
विज्ञापन

मृतिका के पिता रामेश्वर सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि ससुराल वाले कई दिनों से दहेज को लेकर उत्पीड़न कर रहे थे। बावजूद पुत्री हम लोगों से कुछ नहीं कहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन गुरुवार को सास-ससुर व ननद ने  हमारी पुत्री के शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल जलाकर मार दिया। जब ग्रामीणों से घटना की जानकारी हुई तो हमने 100 नंबर पर तत्काल सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक उसका पूरा शरीर जल चुका था। पुलिस को मात्र उसकी जली खोपड़ी ही हाथ लगी।

वहीं घटना के बाद से  सास-ससुर व ननद फरार है।
सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी व थानाध्यक्ष  गड़वार नेघर में जाकर मामले की छानबीन की। तत्पश्चात एसपी ने एसओ को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया। लेकिन 72 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed