{"_id":"58766a544f1c1be165baa546","slug":"a-bullet-fire-from-father-pistol-hit-son-and-died-in-mirzpur","type":"story","status":"publish","title_hn":" मिर्जापुर में पिता की रिवाल्वर से चली गोली, बेटे की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुर में पिता की रिवाल्वर से चली गोली, बेटे की हुई मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने के कारणों का नहीं चल पाया पता
मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के मकरी खोह मोहल्ला निवासी एक युवक को उसके ही पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से मंगलवार की देर रात गोली लग गई।
गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बुधवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मंगलवार की देर रात मकरीखोह निवासी विक्रम कुमार राठौर (24) अपने कमरे में था। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो देखा कि विक्रम तड़प रहा है और खून से लथपथ है।
उसके पेट में गोली लगी थी। परिवार वाले उसे आनन फानन में अस्पताल लाए। हालत चिंताजनक होते देख उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
गोली उनके पिता राकेश कुमार राठौर की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली बताई जाती है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक को गोली किन परिस्थितियों में लगी।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी होने पर कटरा कोतवाल अजय श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस ने उसके पिता राकेश राठौर पर असलहे का गलत तरीके से इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए कार्रवाई शुरु कर दी है।