फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सेंसरशिप से शुरू होती है स्त्री लेखन

सेंसरशिप से शुरू होती है स्त्री लेखन

Sat, 30 Mar 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
सेंसरशिप से शुरू होती है स्त्री लेखन
वाराणसी। स्त्री लेखन के शुरूआती दौर को हम देखें तो उनके लेखन की चर्चा तो दूर उनके नाम भी गिनाए जाते थे। यह स्थिति सभी भारतीय भाषाओं में देखी जा सकती है। स्त्री लेखन की शुरूआत ही सेंसरशिप से होती है उनके लेखन पर अलग-अलग सेंसरशिप लगते थे। उक्त विचार जेएनयू की प्रो. गरिमा श्रीवास्तव ने व्यक्त किए। वह शुक्रवार को बीएचयू के कला संकाय के प्रेक्षागृह में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

स्त्री लेखन के आदि हस्ताक्षर विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रो. सुशीला सिंह ने कहा कि अगर समय ने स्त्रियों के साथ कोई नाइंसाफी की है तो मानव जीवन के साथ नाइंसाफी है। विशिष्ट अतिथि प्रो. शंाति नायर ने कहा कि देखें तो स्त्री लेखन का इतिहास भी स्त्री स्वतंत्रता के इतिहास से जुड़ा हुआ है। संयोजिका प्रो. चंपा सिंह ने कहा कि वाचिक परंपरा में स्त्रियां बराबर की हिस्सेदार थीं लेकिन इतिहास के पन्नों पर उन्हें जगह नहीं मिली। स्वागत हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. रामकली सर्राफ, संचालन प्रो. चंपा कुमारी सिंह ने किया। इस अवसर पर हिंदी साहित्य की चुनिंदा कहानियां पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रो. राजकुमार, प्रो. आशीष त्रिपाठी, प्रो.चंद्रकला त्रिपाठी, प्रो.अजय कुमार, प्रो. आरती निर्मल, प्रो. शशिकला त्रिपाठी, प्रो. अनुराग दवे, डॉ. वंदना चौबे, प्रो. अवधेश प्रधान, प्रो. बजरंग बिहारी तिवारी और डॉ. प्रभाकर सिंह ने विचार व्यक्त किए। कुलगीत मनोहर, अमित व साक्षी ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed