{"_id":"5c97e215bdec2214516f4c35","slug":"61553457685-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना से सबूत मांगने वालों के खिलाफ निंदा मार्च","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना से सबूत मांगने वालों के खिलाफ निंदा मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विशाल भारत संस्थान ने इंद्रेश नगर स्थित सुभाष भवन में रविवार को जय हिंद भारत सलामी सभा में सेना से सबूत मांगने वालों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। संस्थान के कार्यकर्ताओं और बच्चों ने सुभाष भवन से प्रेमचंद्र स्मृति द्वार लमही तक मार्च भी निकाला। विशाल भारत संस्थान ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, आयकर विभाग और चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सेना से सबूत मांगने वाले नेेताओं के संपत्ति की जांच और चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग की।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने वाले सैनिकों की बहादुरी अनुकरणीय है। सेना से सबूत मांगने वालों को पाकिस्तान करोड़ों रुपये की फंडिंग करता है0। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीज अंसारी ने कहा कि बोलने की आजादी के नाम पर कुछ लोग देश को कमजोर करने में लगे हैं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पूर्वांचल प्रभारी मो. अजहरूद्दीन ने कहा कि जितना खतरा पाकिस्तानी आतंकवादियों से है, उससे ज्यादा देश में छिपे उनके मददगारों से है। इस दौरान डा. निरंजन श्रीवास्तव, अर्चना भारतवंशी, इली भारतवंशी, डॉ. मृदुला जायसवाल, नजमा परवीन, धनंजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।