{"_id":"5b22c7d64f1c1ba96e8b80e6","slug":"61529006038-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में भिड़ू घराती बाराती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में भिड़ू घराती बाराती
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वनदेबी धाम पर गुरुवार की शाम को आयोजित वैवाहिक समारोह में भोजन करने के दौरान किसी बात को लेकर घराती और बाराती के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दो को चोटे आई। मारपीट के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस कन्या और वर पक्ष के लोगों को बैठाकर वार्ता कराई। इसके बाद शादी संपन्न हुई। विवाहोपरांत शाम को सात बजे दुल्हन विदा हुई।
रानीपुर थाना क्षेत्र के खीरिया गांव निवासी रामप्यारे पासवान पुत्र स्व.भगेलू पासवान की पुत्री माया की शादी गाजीपुर जिले के सकलेबाद गांव निवासी विजय पासवान पुत्र पाखंडी पासवान के साथ तय हुई थी। तय समय पर गुरुवार को वर और कन्या पक्ष वन देवी धाम पर विवाह करने के लिए एकत्र हुए। शाम को पौने छह बजे के करीब वैवाहिक कार्यक्त्रस्म चल रहा था। इस दौरान लड़की पक्ष के लोग बारात वालो को भोजन करा रहे थे। तभी खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर घराती और बाराती आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इस पर मौके पर मौजूद महिला और पुरूष अपने घर की राह लिए। घटना की सूचना मिलने पर पिपरीडीह चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मौके पर मौजूद वर और कन्या पक्ष के लोगों को बैठाकर बात की। पुलिस के हस्तक्षेप करने पर दोनों परिवार के लोगों ने बैठकर विवाह कार्यक्त्रस्म संपन्न कराया। इस पर शाम सात बजे दुल्हन विदा हुई। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखित समझौता कराई।