{"_id":"5a3e93e44f1c1b0f788b489c","slug":"61514050532-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया : दो गांवों में डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलिया : दो गांवों में डकैती
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबहर (बलिया)। क्षेत्र में शुक्रवार की रात डकैतों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के दो गांव में धावा बोलकर महिलाओं से गहने, नकदी एवं शराब की एक दुकान से छह पेटी शराब लूटकर ले गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली निवासी पन्नालाल प्रजापति का परिवार शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद सोया हुआ था। रात में लगभग 12 बजे हथियारों से लैस दस बदमाशों ने उनके घर में घुसकर परिजनों के हथियार सटा दिया और पीड़ित की पत्नी भगवती देवी एवं उसकी बेटी मोती देवी पत्नी जितेंद्र से लगभग लाख रुपये के गहने, हजारों रुपये नकदी व मोबाइल आदि छीनकर चले गए। परिजनों की माने तो मोती देवी कुछ दिन पहले ससुराल से मायके आई थी। इसके बाद डकैत बगल के जमुआ गांव स्थित गुड्डू सिंह की शराब की दूकान पर पहुंचे, वहां दूकान के ऊपर लगे करकट को हटाकर दूकान में गए और सो रहे सेल्समैन को धमकाकर दूकान में रखी छह पेटी देशी शराब लेकर चले गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय मौके पर गए और जगह-जगह दबिश दी। अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर के आधार पर संबंधित धाराआें में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।