फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 लाख कीलूट-MIRZAPUR

15 लाख कीलूट-MIRZAPUR

Tue, 30 Jan 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
15 लाख कीलूट-MIRZAPUR
मिर्जापुर। बांदा में जेवरात बेच कर आ रहे एक व्यापारी को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिला कर 15 लाख रुपये लूट लिया। जानकारी होने पर सोमवार रात जीआरपी ने ट्रेन में अचेत व्यापारी को मिर्जापुर स्टेशन पर उतार कर मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के गनेशगंज मोहल्ला निवासी प्रदीप सोनी (35) सोने के जेवरात तैयार कर बेचने के लिए सोमवार को बांदा गया था। लौटते समय उसके पास पंद्रह लाख रुपये थे। जानकारी होने पर जहरखुरान उसके पीछे लग गए थे। रास्ते में किसी स्थान पर जहरखुरानों ने ट्रेन में प्रदीप को नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे वह अचेत हो गया। इसके बाद जहरखुरान रुपये लेकर भाग गए। देर रात प्रदीप की पत्नी ने मोबाइल पर फोन किया तो किसी और ने फोन रिसीव करते हुए बताया कि वह नई दिल्ली से हावड़ा जा रही ट्रेन की एक बोगी में अचेत पड़े हैं। पत्नी नेे तत्काल रिश्तेदारों को अवगत कराया। लोगों ने जीआरपी को फोन कर घटना की सूचना दी। रात 12 बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने पर जीआरपी ने प्रदीप को नीचे उतार कर मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया। अभी तक उसे पूरी तरह होश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed