{"_id":"5c9d29e0bdec2213e648f4eb","slug":"41553803744-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सीमेंट को असली बता कर बेचने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली सीमेंट को असली बता कर बेचने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नकली सीमेंट को असली सीमेंट की बोरियों में भरकर बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को लंका पुलिस ने नुआंव से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की शिनाख्त नुआंव के संदीप पटेल व पंकज सिंह, रामनगर के पटनवा के राधेश्याम और बिहार के भभुआ के बिंदू बिंद के तौर पर हुई है। चारों की निशानदेही पर दो ट्रैक्टर ट्रॉली में लदा 310 बोरी नकली सीमेंट और लोहे की छह कीप बरामद कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
सीओ भेलूपुर अनिल कुमार ने बताया कि लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी को सूचना मिली थी कि नुआंव में नकली सीमेंट असली सीमेंट की कंपनियों वाली बोरियों में भर कर क्षेत्र में बेचा जाता है। इस सूचना पर लंका इंस्पेक्टर ने एसआई शैलेंद्र प्रताप सिंह व श्रीप्रकाश सिंह की टीम के साथ छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो रामनगर औद्योगिक क्षेत्र से मैहर गोल्ड नाम का नकली सीमेंट लेकर आते थे। इसके बाद नुआंव में सीमेंट कंपनियों की बोरियों में नकली सीमेंट भर कर उसकी मशीन से सिलाई कर देते थे। इसके बाद ग्राहकों को नकली सीमेंट को असली बता कर बेच देते थे।