फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नाटक के क्षेत्र में हर पल बदलती हैं चुनौतियां

नाटक के क्षेत्र में हर पल बदलती हैं चुनौतियां

Fri, 29 Mar 2019 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
नाटक के क्षेत्र में हर पल बदलती हैं चुनौतियां
वाराणसी। नाटक के क्षेत्र में प्रतिपल चुनौतियां बदलती हैं और उन चुनौतियों के समाधान भी बदलते हैं। यह दौर वर्चुअल रियलिटी का है। नाटक से रंगकर्मी और दर्शकों को जोड़े रखने के लिए वर्चुअल रियलिटी की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। जहां तक लाभ अथवा हानि का प्रश्न है तो एक परिस्थिति में जो लाभकारी है दूसरी परिस्थिति में वही हानिकारक भी होता है। उक्त विचार अहमदाबाद के वयोवृद्ध रंगकर्मी राजेंद्र भगत ने व्यक्त किए। वह गुरुवार को सेतु सांस्कृतिक केंद्र की ओर से आयोजित 16वें राष्ट्रीय नाट्य आंदोलन के दूसरे दिन आयोजित नाट्य गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

नाटक और सोशल मीडिया विषय पर मंथन के दौरान अध्यक्षता करते हुए डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि नाटक हमारे भीतर की आवश्यकता है जो यथार्थ से जुड़ी है। कलाकार और दर्शक दोनों यथार्थ में एक दूसरे के सामने होते हैं। ऐसा किसी अन्य विधा में नहीं होता है। संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित इलाहाबाद के अनिल रंजन भौमिक ने कहा कि देश में एक बड़ी साजिश के तहत नुक्कड़ नाट्य आंदोलन का गला घाेंट दिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि नाटकों के लिए सोशल मीडिया संजीवनी भी है और जहर भी। यह हम पर निर्भर करता है कि हम इसका इस्तेमाल किस रूप में कर रहे हैं। विजय प्रकाश ने स्वागत, प्रतिमा सिन्हा ने संचालन और सलीम राजा ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बलवंत कुमार, कुमार बर्मन, राजलक्ष्मी मिश्रा, प्रियंका मेहरोत्रा, पंखुरी सिन्हा, संघर्ष मौर्या, आशुतोष आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed