फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हर्ष फायरिंग में नौंवी के छात्र की मौत-VARANASI

हर्ष फायरिंग में नौंवी के छात्र की मौत-VARANASI

Sat, 24 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में नौंवी के छात्र की मौत-VARANASI
औराई। थाना क्षेत्र के दीनानाथपुर कैयरमऊ गांव में शुक्रवार को तिलकोत्सव के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में टेंट में काम कर रहे किशोर अमित (17) की मौत हो गई। मृत किशोर वाराणसी जिले के मिर्जामुराद का निवासी था। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर रायफल को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

औराई के दीनानाथपुर कैयरमऊ निवासी शिवनाथ मिश्र के यहां शुक्रवार को तिलकोत्सव था। मिर्जापुर जिले के गैपुरा गांव निवासी रामजीधर दूबे अपनी लड़की का तिलक चढ़ाने के लिए आए थे। तिलक की रस्म शुरू होने के बाद तिऊरी गांव निवासी गामा सिंह ने अपनी लाइसेंसी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान रायफल से निकली एक गोली दीवार से टकराकर टेंट का काम कर रहे अमित (17) पुत्र मंगल दलित, निवासी मिर्जामुराद वाराणसी को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से समारोह में खलबली मच गई। आनन-फानन में अमित को सीएसची ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही एसओ सुनील दत्त दूबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फायरिंग करने वाले गामा सिंह को गिरफ्तार कर रायफल को जब्त कर लिया। किसी तरह तिलक की रस्म पूरी की गई। लोगों ने बताया कि अमित कक्षा नौ में पढ़ता था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह मिर्जामुराद के टेंट व्यवसायी संतोष गुप्ता के यहां काम करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता मंगल किसी की गाड़ी चलाते हैं। क्षेत्राधिकारी औराई पवन कुमार ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed