फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   4 arrest in Terror in lok sabha election 2019 in azamgarh

लोकसभा चुनाव में आतंक फैलाने के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, 23 तमंचे और कारतूस के साथ चार गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2019 04:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Mar 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
4 arrest in Terror in lok sabha election 2019  in azamgarh
बरामद असलहे - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में लोकसभा चुनाव में आतंक फैलाने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। आजमगढ़ की पुलिस ने चार तस्करों के पास से भारी संख्या में असलहे बरामद किए हैं। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर के पुलिस उनके गिरोह के बारे में पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में भरत सिंह शहर कोतवाली के सर्फुद्दीनपुर गांव निवासी, परदेशी पुत्र महंगू शहर कोतवाली क्षेत्र के चकमिश्रौली गांव का निवासी, जुगनू दीक्षित उर्फ रामसागर मेहनाजपुर थाने के जियापुर, चंदन शुक्ला अंबेडकर नगर जिले के प्रतापपुर थाने के लवईमा गांव का निवासी है। एसपी ने बताया कि भरत सिंह और परदेशी जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआमुरारपुर गांव के पास नाले में भट्ठी जलाकर अवैध तमंचा बना रहे थे। 
विज्ञापन


एसओ जहानागंज मनोज सिंह को मुखबिर की सूचना मिली तो क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी राजेश उपाध्याय के साथ छापेमारी कर इन दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से 16 तैयार तमंचे, एक अर्द्धनिर्मित तमंचा और भारी मात्रा में तमंचा बनाने का उपकरण, लोहे की भट्ठी आदि बरामद की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो अन्य साथी ग्राहकों का कर रहे थें इंतजार

4 arrest in Terror in lok sabha election 2019  in azamgarh
पकड़े गए अभियुक्त - फोटो : amar ujala

इन अभियुक्तों से हुई पूछताछ के दौरान पता चला कि इनके साथी जुगनू दीक्षिक और चंदन शुक्ला तैयार इन असलहों को बेचने के लिए सिधारी थाना क्षेत्र के मूसेपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़े होकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक सिधारी अनिल सिंह अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से सात तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुआ। 

कई आरोपी पहले भी हुए थे गिरफ्तार

4 arrest in Terror in lok sabha election 2019  in azamgarh

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों में से कई पहले भी गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। जमानत पर छूटने के बाद यह लोग फिर से अपने इसी काम में लग गए थे। लोकसभा चुनाव के समय आतंक के लिए ये असलहे बना रहे थे। पुलिस गिरफ्तार कर आरोपियों का चालान कर दी। इनसे हुई पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के नाम और पते की जानकारी हुई है। जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed