{"_id":"5abe7e744f1c1bb4618b48ae","slug":"31522433652-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली विवाद में भिड़े दो पक्ष, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाली विवाद में भिड़े दो पक्ष, आठ घायल
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरा। हलधरपुर क्षेत्र के पहदेवाजीत गांव में शुक्रवार की सुबह नाली के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। दोनों पक्षों से एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे केे विरुद्ध तहरीर दी।
पहदेवाजीत गांव निवासी रघुनाथ राजभर ने घर के सामने से निकली ग्राम पंचायत की नाली को पाट दिया था। शुक्रवार की सुबह गांव के राजेंद्र राजभर ने पाटी नाली का सफाई करा रहे थे। रघुनाथ राजभर ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए काम बंद कराने की बात कही। जिस पर राजेंद्र राजभर ने सफाई का काम जारी रखा। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ने से दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी और डंडे से हमला कर दिया। घटना में एक पक्ष से रघुनाथ, सुरेश, देवनाथ और मोनू घायल हो गए। दूसरे पक्ष से ज्योति, राजेंद्र, मदन और श्रीक्रांती घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रतनपुरा सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए मुकदमे दर्ज कराने को लेकर थाने में तहरीर दी।