{"_id":"5c77eac4bdec222be735980c","slug":"25-lakh-objects-steal-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : एक रात में तीन बड़ी चोरियों को दिया अंजाम, सराफा की दुकान से 25 लाख के सामन उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ : एक रात में तीन बड़ी चोरियों को दिया अंजाम, सराफा की दुकान से 25 लाख के सामन उड़ाए
Thu, 28 Feb 2019 07:35 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 28 Feb 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
दुकान की टूटी तिजोरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में आभूषण और कपड़ों के एक बड़े व्यापारी की दुकान से 25 लाख की चोरी हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना कर वापस लौट गई। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
संतोष सेठ पुत्र बाबूलाल गंभीरपुर थाने के मोहम्मदपुर बाजार के निवासी हैं। मोहम्मदपुर तिराहे पर बने कटरे में उनकी आभूषण व कपड़ों की दुकान है। बुधवार को वाराणसी के एक रिश्तेदार के यहां शादी में वो परिवार के साथ गए थे।
विज्ञापन
संतोष के कटरे के पीछे की दीवार फांदकर रात में चोर अंदर घुसे। दुकान के पीछे के तीन दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और तिजोरी तोड़कर 40 हजार रुपये नगदी सहित करीब 25 लाख रुपये का आभूषण व कपड़ा चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह जब वो लौटे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
डॉग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस ने मौका मुआयना किया। हालांकि कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी। बता दें कि जिस स्थान पर संतोष सेठ की दुकान है, उसके ठीक सामने तिराहे पर 24 घंटे पुलिस की पिकेट रहती है। बावजूद इसके चोरी की घटना होने से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
बाजार में दो और जगहों पर किया हाथ साफ
चोरों ने सिर्फ संतोष की दुकान को नहीं निशाना बनाया, बल्कि बाजार के रहने वाले अब्दुल सुब्हान की दुकान के बाहर से बैट्री और बाजार के बाहर मघई नदी पर सड़क निर्माण में लगे गायत्री प्रोजेक्ट का जनरेटर आदि करीब दो लाख रुपये का सामान चुराया है।
बाजार में हुई तीन बड़ी चोरी की घटनाओं से नाराज भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर मिल चुकी है। जांच की जा रही है।
बाजार में हुई तीन बड़ी चोरी की घटनाओं से नाराज भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर मिल चुकी है। जांच की जा रही है।