{"_id":"5b4b8b494f1c1b49748b4ee2","slug":"21531677513-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की खबर का इनसेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या की खबर का इनसेट
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनिया(गाजीपुर)। शराब पीने से मना करने पर रात में मनबढ़ युवकों द्वारा विकलांग राजू चौहान को गोली मार कर घायल कर दिया गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। परिजन ऊपर वाले से प्रार्थना करते रहे कि राजू ठीक होकर सही-सलामत घर लौट आए। इसी बीच रविवार की दोपहर जैसे ही यह सूचना आई कि राजू की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है, घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। मृतक के माता-पिता, भाई और पत्नी अनीता रो-रोकर बेहाल थे। पत्नी रोते-रोते कभी पूरी तरह से खामोश हो जा रही थी तो कभी अपनी दो पुत्रियों और एक पुत्र का चेहरा देख दहाड़े मार कर चीखने-चिल्लाने लग रही थी। वह बिलखते हुए बार-बार उन मनबढ़ युवकों को कोसती रही, जो उसके पति की मौत के जिम्मेदार थे। कह रही थी छोटी सी बात के लिए मनबढ़ों ने उसकी दुनिया उजाड़ दी। उसे सांत्वना देने वाली महिलाओं की आंखें भी भर जा रही थीं।
विज्ञापन