फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शिक्षा माफिया को रात में लग गई थी डिप्टी सीएम के आने की भनक

शिक्षा माफिया को रात में लग गई थी डिप्टी सीएम के आने की भनक

Wed, 07 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा माफिया को रात में लग गई थी डिप्टी सीएम के आने की भनक
जौनपुर। डिप्टी सीएम के आने की भनक रात में ही शिक्षा माफियाओं को लग गई थी। पुलिस लाइन में जब उनका उड़न खटोला सुबह उतरा और वह बाहर आए तो अपने स्वागत में खड़े विधायकों और नेताओं देखकर सवाल किया कि आप लोगों को सूचना किसने दी। वह किस क्षेत्र में जाने वाले हैं इस बात का भी अंदाजा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने लगा लिया था। उनके पहुंचने से पहले ही शिक्षा विभाग के एक आला अफसर ने केंद्र व्यवस्थापकों को फोन कर अलर्ट कर दिया। यही कारण है कि सब कुछ ठीक ठाक मिला। एक स्कूल ने तो चूना भी गिराकर उनके आने का संकेत साफ कर दिया था।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में नकल को लेकर सरकार भले ही गंभीर है लेकिन प्लानिंग ठीक तरह से तैयार नहीं की गई है। उत्तर पुस्तिकाओं के मिलने के बाद जौनपुर की चर्चा प्रदेश स्तर पर होने लगी है। वैसे तो बदलापुर इलाका नकल माफियाओं का गढ़ है। डिप्टी सीएम को इस गढ़ में जाना चाहिए लेकिन उन्होंने ऐसे केंद्रों का निरीक्षण जो पिच सड़क पर हैं। बकायदे उनके पहुंचने से पहले हूटर बजाए गए। हूटर की आवाज सुनकर परीक्षार्थी भी अलर्ट हो गए। शायद यही वजह थी कि सभी केंद्रों पर सब कुछ ठीक-ठाक मिला। सूत्रों की माने तो रात में ही माफियाओं ने परीक्षा ड्यूटी लगे अध्यापकों को फोन कर चेता दिया कि डिप्टी सीएम आ रहे हैं। कहीं कोई कमी न रह जाए इसकी पूरी तैयारी हो जानी चाहिए। दिखा भी ऐसा। कोई भी छात्र न तो पकड़ा गया और न ही कोई अध्यापक पकड़ में आए। परीक्षा में बोलकर कई सेंटरों पर लिखवाया गया। बावजूद इसके डिप्टी को सब कुछ ठीक-ठीक दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed