फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीएम की फाटो पर पहनाई जूते की माला, केस दर्ज-COMPACT

पीएम की फाटो पर पहनाई जूते की माला, केस दर्ज-COMPACT

Fri, 22 Mar 2019 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
पीएम की फाटो पर पहनाई जूते की माला, केस दर्ज-COMPACT

विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की फ़ोटो की अवमानना और भाजपा को वोट देने वालों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर जिले के एक शख्स के खिलाफ कौइरौना थाने में केस दर्ज कराया गया है। आरोपी स्वयं को ब्राह्मण युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव लिखता है।

डीघ विकास खंड के बैरीबीसा निवासी अमित दूबे ने 21 मार्च को को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सागर रायपुर गांव निवासी और मुंबई में रह रहा तपन चौबे अपने फेसबुक अकाउंट पर जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की अपमानजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट की है। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंप दी। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया जा रहा था। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed