फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सोनभद्र गिरफ्तारी

सोनभद्र गिरफ्तारी

Fri, 02 Nov 2018 11:58 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र गिरफ्तारी
अनपरा। ट्रांसपोर्ट के कर्मचारियों की मिलीभगत से कोयले की कालाबाजारी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने जहां धर दबोचा वही एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरबी चौकी प्रभारी उदय करिहार को गुरुवार की शाम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की महावीर ट्रांसपोर्ट कंपनी के चालक द्वारा सांठगांठ कर प्रयागराज पावर जनरेशन के कोयले की कालाबाजारी की जा रही है।पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शिंदे, एसडीओपी मोरवा डॉ कृपाशंकर द्विवेदी व मोरवा नगर निरीक्षक नरेंद्र सिंह रघुवंशी के निर्देशन में गोरबी चौकी प्रभारी ने रास्ते से ही महावीर ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रेलर को रुकवा कर चालक से पूछताछ की एवं उक्त कोयले के संबंधित कागजात मांगे पर चालक द्वारा ट्रेलर में लदे 25 टन कोयले जिसकी कीमत करीब 175000 बताया जा रहा है का कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका। शक और पुख्ता होता देख पुलिस ने चालक ओमप्रकाश साहू निवासी हडबडिया थाना बरगवां से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने कोयले की हेराफेरी की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि कोयले को वाराणसी स्थिति चँदासी मंडी में बेचेने के लिये ले जाया जा रहा था। यह काम वह तीन साथियों मनीष द्विवेदी, राकेश जैन व विनय सिंह के साथ मिलकर करता था।
विज्ञापन

जिसके बाद पुलिस ने वाहन चालक ओमप्रकाश की निशानदेही पर महावीर ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्टाफ राकेश जैन एवं विनय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।वहीं इस मामले अभी एक आरोपी मनीष दिवेदी फरार बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।पुलिस ने चारों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed