फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   86 हजार के जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार

86 हजार के जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 01 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
86 हजार के जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार
शिवपुर (वाराणसी)। तरना पुल के समीप से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर 86 हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद की। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार शिवपुर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से पांच सौ केे 173 नोट, दो सौ के तीन और 50 रुपये का एक जाली नोट मिला। तीनों ने पुलिस को बताया कि आदमपुर के बहेलिया टोला निवासी मोनू ने उन्हें नोट देकर बाजार में चलाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान छित्तनपुर क्षेत्र की एकता नगर कॉलोनी के अब्दुल कादिर, गोलघर कचहरी के आकिब कुरैशी और सुग्गा गड़ही कोयला बाजार के नियाज अहमद के रूप में हुई हैा। तीनों बरामद जाली नोट के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। इंस्पेक्टर शिवपुर विजय बहादुर सिंह को पूछताछ में यही पता लगा कि इन जाली नोट की खेप खत्म हो जाती तो उन्हें मोनू और जाली नोट उपलब्ध कराता। मोनू की तलाश में पुलिस की एक टीम लगाई गई है। उसके गिरफ्त में आने के बाद ही ये खुलासा होगा कि ये जाली नोट कहां बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed