फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छेड़खानी के विरोध पर पिटाई-CHANDAULI

छेड़खानी के विरोध पर पिटाई-CHANDAULI

Wed, 01 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध पर पिटाई-CHANDAULI
क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम स्कूल से घर जा रही कक्षा आठ की छात्रा के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर उसके दो भाइयों की डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। भाइयों को बचाने में छात्रा भी घायल हो गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम स्कूल से घर जाते समय बरहनी गांव के कुछ युवक कक्षा आठ की छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे। पीछे से आ रहे छात्रा के दो भाइयों ने उन्हें रोका तो युवकों ने डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। भाइयों को बचाने में छात्रा भी घायल हो गई। पीड़ित के पिता ने कंदवा थाने में सात नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार को छात्रा और उसके दोनों भाइयों का मेडिकल कराया। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed