फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बहनाई के दरवाजे पर मिला तीन माह की बच्ची का शव

बहनाई के दरवाजे पर मिला तीन माह की बच्ची का शव

Thu, 25 Apr 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
बहनाई के दरवाजे पर मिला तीन माह की बच्ची का शव
बांसडीहरोड । मंगलवार से तीन माह की पुत्री के साथ गायब हरिपुर निवासी महिला बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर गांव में बहनोई के घर मिली, जबकि उसकी पुत्री का शव घर के बाहर मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी शशिकांत गुप्ता उर्फ सोनू की शादी बिहार के रोहतास जिले के बारारी गोला निवासी श्वेता गुप्ता के साथ पिछले साल 31 मई 2017 को हुई थी। दोनों की तीन माह की पुत्री प्रज्ञा शशि उर्फ श्री गुप्ता थी। पति-पत्नी में सोमवार की रात किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। सोनू के अनुसार, मंगलवार रात पत्नी पुत्री को लेकर कहीं चली गई। सुबह उसने पुलिस को सूचना दी। बुधवार भोर में शहर कोतवाली पुलिस से उसे सूचना मिली कि पुत्री का शव काशीपुर गांव निवासी शैलेंद्र गुप्ता के दरवाजे से मिला है। इतना ही नहीं, पुलिस ने बताया कि ससुराल वालों ने तुम पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है। इसके आरोप में पुलिस ने मुझे और छोटे भाई को कोतवाली में बैठा लिया। बाद में पता चला कि पत्नी को पुलिस ने बहनोई के घर से बरामद कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने हमें छोड़ दिया। सोनू ने पुत्री की हत्या की आशंका जताई है। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। महिला भी मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed