फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विवाहिता की मौत, चिता से पुलिस ने हटाया शव

विवाहिता की मौत, चिता से पुलिस ने हटाया शव

Tue, 28 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत, चिता से पुलिस ने हटाया शव
वाराणसी। मणिकर्णिका घाट पर चिता पर अंतिम संस्कार के लिए रखा गया विवाहिता का शव सोमवार को चौक पुलिस ने उतरवा कर नीचे रखवा दिया। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को ताकीद की है कि जब तक मायका पक्ष के लोग नहीं आ जाते तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा। देर रात मायका पक्ष वालों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर चौक थाने में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन

चौक थाना अंतर्गत गढ़वासी टोला निवासी प्रतीक झिंगरन की पत्नी पायल (24) की सोमवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। आरोप है कि मायका पक्ष को सूचित किए बगैर ही पायल के शव का अंतिम संस्कार करने ससुराल पक्ष के लोग मणिकर्णिका घाट गए थे। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पहुंची चौक पुलिस ने शव को चिता से उतरवाया और घाट पर ही रखवा कर मायका पक्ष को सूचना दी। इस संबन्ध में सीओ दशाश्वमेध स्नेहा तिवारी ने बताया कि विवाहिता के मायके पक्ष के लोग पटना से शहर आ गए हैं। उन्होंने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है और तहरीर दी है। विवाहिता के शव के पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मौत की वजह पुष्ट होने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबन्ध में विवाहिता के पति और ससुराल के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed